रघुवीर मीणा-ये लड़ाई गरीब और मजदूर के हक के लिए:मनरेगा बचाओ महासंग्राम के लिए DC कार्यालय के बाहर कांग्रेस का धरना, फतहसिंह मनरेगा खत्म नहीं होने देंगे

राजस्थान में आज मनरेगा बचाओ, नरेगा कानून वापस लाओ और VB-GRAM-G बिल को रद्द करने की मांग को लेकर कांग्रेस पार्टी की और से मनरेगा बचाओ संग्राम जनआंदोलन के तहत आज संभागीय आयुक्त (DC) कार्यालय के बाहर धरना दिया गया। वहां पर कांग्रेस नेता संबोधित कर केंद्र सरकार को निशाने पर लिया। यह आयोजन उदयपुर शहर और देहात कांग्रेस कमेटी की और से किया गया। धरने पर उदयपुर शहर कांग्रेस अध्यक्ष फतह सिंह राठौड़, देहात अध्यक्ष रघुवीर सिंह मीणा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। रघुवीर मीणा ने इस दौरान कहा कि भाजपा सरकार की नीयत ठीक नहीं है और इसी वजह से मनरेगा को समाप्त किया है, दुनिया महात्मा गांधी को आदर्श मानती है और यहां हमारे प्रधानमंत्री उनके नाम की योजना को खत्म कर नए नाम से शुरू कर रहे है। रामजी के नाम से योजना चलाकर राजनीतिक रोटियां सेक रहे है। धरना प्रदर्शन के बाद राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन संभागीय आयुक्त को ज्ञापन देते हुए मांग की गई कि काम के अधिकार की रक्षा की जा सके और मनरेगा को उसके मूल अधिकार-आधारित स्वरूप में बहाल किया जाए। धरना प्रदर्शन में उदयपुर देहात जिला कांग्रेस अध्यक्ष रघुवीर सिंह मीणा ने कहा कि ये लड़ाई सिर्फ सत्ता के अहंकार के खिलाफ़ नहीं है, बल्कि गरीब और मज़दूर के हक़ की रक्षा का संकल्प है। मोदी सरकार द्वारा मनरेगा को खत्म करना सिर्फ़ एक योजना को खत्म करना नहीं, बल्कि गरीब, मजदूर, किसान से उसका संवैधानिक हक़ छीनने की सुनियोजित साज़िश है। उदयपुर शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष फतह सिंह राठौड़ ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार मनरेगा जैसी जनकल्याणकारी योजना को कमजोर कर खत्म कर रही है। मनरेगा सिर्फ एक योजना नहीं है यह ग्रामीण भारत की रीढ़ है। ये करोड़ो गरीब परिवारों के सम्मान से जीने का हक है, इसे खत्म नहीं होने देंगे। उन्होंने कहा कि मनरेगा को कमजोर करना, पंचायतों के अधिकार छीनना और राज्यों पर वित्तीय बोझ डालना ग्रामीण अर्थव्यवस्था पर सीधा हमला है, जिसका हर मोर्चे पर विरोध होगा।
इस दौरान मावली विधायक पुष्करलाल डांगी, पीसीसी उपाध्यक्ष सुरेश श्रीमाली, पीसीसी महासचिव लालसिंह झाला, सरोज मीणा, पंकज शर्मा, राजस्थान इंटक अध्यक्ष जगदीश राज श्रीमाली, पूर्व मंत्री डॉ मांगीलाल गरासिया, पूर्व उप जिला प्रमुख लक्ष्मी नारायण पंड्या, पूर्व देहात अध्यक्ष कचरू लाल चौधरी, सुनील भजात आदि ने संबोधित किया। धरना स्थल पर राम सिंह चदाणा, प्रोफेसर दरियाव सिंह चुंडावत, डॉ कौशल नागदा, डॉ संजीव राजपुरोहित, मावली के निवर्तमान प्रधान नरेंद्र कुमार जैन, झाड़ोल निवर्तमान प्रधान राधा देवी परमार, गजेंद्र कोठारी, कामिनी गुर्जर, शांता प्रिंस , देहात महिला कांग्रेस अध्यक्ष भगवती डांगी, दिनेश दवे आदि मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *