नीमच में CRPF रोड पर चला बुलडोजर:मेहता गेट से किलेश्वर गेट तक हटाया अतिक्रमण, दुकानदारों ने खुद सामान समेटा

नीमच में सड़कों से कब्जा हटाने और ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने के लिए सोमवार को नगर पालिका ने सीआरपीएफ रोड पर एक्शन लिया। नगर पालिका की टीम ने मेहता गेट से लेकर किलेश्वर गेट तक सड़क किनारे किए गए अवैध कब्जों को साफ कर दिया। नगर पालिका सीएमओ दुर्गा बामनिया की अगुवाई में टीम दोपहर में मेहता गेट पहुंची। कार्रवाई शुरू करने से पहले बाकायदा माइक से मुनादी कराई गई और दुकानदारों को अपना सामान हटाने की चेतावनी दी गई। इस चेतावनी के बाद कई लोगों ने तो खुद ही अपने तंबू और गुमटियां समेट लीं, लेकिन जिन्होंने ढील दी, उनके अवैध निर्माण को जेसीबी चलाकर ढहा दिया गया। 20 गुमटियां और अवैध होर्डिंग्स हटाए इस कार्रवाई में सड़क किनारे जमी करीब 20 गुमटियों को हटाया गया। इसके अलावा मेहता गेट चौराहे पर लगे उन बड़े-बड़े होर्डिंग्स को भी निकाल फेंका गया, जिनकी वजह से वाहन चलाने वालों को दिक्कत होती थी। कार्रवाई के दौरान नायब तहसीलदार संजय मालवीय और केंट थाना प्रभारी निलेश अवस्थी सहित भारी पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा। अधिकारियों ने साफ कर दिया है कि शहर की मुख्य सड़कों पर अब अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *