लखावत बोले- कांग्रेस अपनी परेशानी से परेशान:राजीव गांधी 75 पैसे भेजते थे, जनता तक 5 पैसे पहुंचते, बाकी चूहे खा जाते; अब बिचौलिए खत्म हुए

राजस्थान विरासत सरंक्षण एवं संवर्धन प्राधिकरण के अध्यक्ष ओंकार सिंह लखावत ने कहा- कांग्रेस की अपनी परेशानी है। उनके प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने कहा था कि मैं यहां से 1 रूपया भेजता हूं, लेकिन वहां तक पहुंचता नहीं है। 75 में से 5 पैसे ही पहुंचते हैं। जो बीच के पैसे हैं, वह चूहे खा जाते हैं। अब 75 के 75 पैसे पहुंचने लगे हैं। क्योकिं, अब बिचौलिए खत्म हो गए। इसलिए बजट को लेकर कांग्रेस परेशान है। लखावत ने श्रीगंगानगर के भाजपा कार्यालय में बजट प्रतिक्रिया को लेकर की गई प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह बात कहीं। लखावत ने कहा- बजट में राजस्थान को नजर अंदाज नहीं किया गया है। बजट में खेत खलिहान, महिलाओं, रोजगार, युवा, सैनिक व चिकित्सा सहित सभी वर्गों के बारें में बात हुई है। क्या वह लोग राजस्थान से नहीं है। पहले नेता ओरिएंटल बजट होता था, अब आमजन से जुड़ा बजट है। कांग्रेस को इस बात से परेशानी है। उन्होंने कहा- यह बजट विकसित भारत की परिकल्पना को साकार करने की दिशा में एक मजबूत और दूरदर्शी कदम है। उन्होंने कहा कि बजट में समाज के हर वर्ग किसान, युवा, महिला, गरीब और मध्यम वर्ग का विशेष रूप से ध्यान रखा गया है। युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए उद्योग जगत, स्टार्टअप्स और स्वरोजगार को प्रोत्साहन दिया गया है, जिससे नए रोजगार के अवसर सृजित होंगे। एमएसएमई सेक्टर को मजबूत करने के प्रावधानों से छोटे व्यापारियों और उद्यमियों को सीधा लाभ मिलेगा। उन्होंने बताया कि बजट में किसानों के लिए आधुनिक कृषि तकनीक, सिंचाई सुविधाओं और कृषि इंफ्रास्ट्रक्चर पर विशेष फोकस किया गया है, जिससे किसानों की आय बढ़ाने में मदद मिलेगी। वहीं, महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए कौशल विकास, स्वयं सहायता समूहों और वित्तीय सहायता से जुड़े प्रावधान किए गए हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *