स्कूली बच्चों से भरी ऑटो हार्वेस्टर से टकराई:6 बच्चे घायल, दो रेफर; अचानक से बेकाबू हुआ ऑटो

बालाघाट जिले में एक स्कूली बच्चों से भरी ऑटो के दुर्घटनाग्रस्त होने से 6 बच्चे घायल हो गए। इनमें से दो छात्रों की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है, जबकि शेष चार का उपचार सिविल अस्पताल लांजी में चल रहा है। यह घटना सोमवार शाम को हुई। जानकारी के अनुसार, यह हादसा सोमवार शाम 4 से 5 बजे के बीच हुआ। ऑटो चालक साडरा के बापू आदर्श पब्लिक स्कूल में पढ़ने वाले पालडोंगरी और अमेड़ा सहित आसपास के गांवों के 13 बच्चों को लेकर आ रहा था। अचानक से आई ऑटो में खराबी पालडोंगरी में लखन उमरे के घर के सामने अचानक ऑटो में खराबी आ गई, जिससे वह अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े एक हार्वेस्टर से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और बच्चों की चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और ऑटो में फंसे बच्चों को बाहर निकाला। घटना के बाद, रास्ते से गुजर रहे एमपीईबी के पिकअप वाहन में सवार संजय कावड़े, तिलकचंद धरने और विमल मेश्राम ने घायल बच्चों को सिविल अस्पताल लांजी पहुंचाया। ये बच्चे हुए घायल लांजी अस्पताल में भर्ती किए गए घायल बच्चों में चेतना कालबेले (5), खुशी कावड़े (5), ख्वाहिश कावड़े (8) और नवीन सार्वे (10) शामिल हैं। शौर्य नारनौरे (4) और पृथ्वी सार्वे (13) को प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। फिलहाल, सभी बच्चों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। पुलिस ने घटना की जानकारी मिलने के बाद आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। गौरतलब है कि जिले में बिना वैध अनुमति के कई ऑटो बेधड़क स्कूली बच्चों को ढो रहे हैं, जिस पर परिवहन, यातायात और पुलिस विभाग द्वारा कोई प्रभावी रोक नहीं लगाई जा रही है। घटना की अन्य तस्वीरें…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *