अजमेर जिले के पुष्कर में महिला मित्र के साथ आए विदेशी पर्यटक ने फिलिस्तीन समर्थित तथा इजरायल के खिलाफ स्टीकर लगाए। सीआईडी ने दोनों को पकड़ा और वीजा नियमों का उल्लंघन करने पर दोनों को देश छोड़ने का नोटिस जारी किया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (सी.आई.डी) राजेश मीणा ने बताया-दो ब्रिटिश नागरिक लेविस अपनी महिला मित्र अनेशी के साथ भारत में ट्यरिष्ट वीजा पर आए। गत 21 जनवरी को पुष्कर में दो-तीन स्थानों पर फिलिस्तीन समर्थित तथा इजरायल के विरूद्ध छोटे-छोटे स्टीकर लगाए जाने की जानकारी प्राप्त हुई। स्टीकर लगाने वाले विदेशी नागरिकों का पता लगाया और जिला पुलिस की सहायता से स्टीकर हटवाए। इन विदेशी नागरिकों द्वारा टूरिस्ट वीजा पर रहते हुए अन्य देश के विरूद्ध स्टीकर लगाने की कार्यवाही कर वीजा नियमों का उल्लंघन किया गया। ऐसे में विदेशी नागरिकों के विरूद्ध इमीग्रेशन एंड फॉरेनर्स एक्ट 2025 के अन्तर्गत कार्रवाई करते हुए इन दोनों को लीव इण्डिया नोटिस जारी कर देश छोडने के निर्देश दिए। ……… पढें ये खबर भी…. MDS यूनिवर्सिटी-आंसर-बुक के अन्दर भी लिखेंगे मार्क्स:मेन पेज पर भी शब्दों में भी होगी एंट्री, खाली पेज पर लगाएंगे क्रॉस महर्षि दयानंद सरस्वती (MDS) यूनिवर्सिटी अजमेर प्रशासन ने उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन में कईं बदलाव किए है। इसमें मेन पेज पर मार्क्स शब्दों में लिखने के साथ अन्दर भी लिखने होंगे। साथ ही उत्तर पुस्तिका में खाली पेज पर क्रॉस लगाना होगा। विश्वविद्यालय ने इस सम्बंध में सभी प्राचार्य, केन्द्राधीक्षक और परीक्षकों को दिशानिर्देश जारी कर दिए हैं। पूरी खबर पढें


