सुबोध महिला महाविद्यालय की असिस्टेंट प्रोफेसर को मिला सम्मान:डॉ.निकिता गुप्ता को शिक्षा जगत में उल्लेखनीय योगदान के लिए ‘शिक्षा रत्न’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया

सुबोध महिला महाविद्यालय की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. निकिता गुप्ता को शिक्षा जगत में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए ‘शिक्षा रत्न अवॉर्ड’ से नवाजा गया। यह पुरस्कार डॉ. गुप्ता के शिक्षा के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान और भविष्य की पीढ़ियों को आकार देने के लिए उनके अथक प्रयासों को मान्यता देता है। उन्हें यह सम्मान तक्षशिला बिजनेस स्कूल द्वारा प्रदान किया गया। प्रिंसिपल डॉ. रेणु जोशी ने इस उपलब्धि पर डॉ. निकिता को बधाई देते हुए इसे महाविद्यालय परिवार के लिए गौरवमयी उपलब्धि बताया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *