बलरामपुर में टुल्लू पंप चोर 24 घंटे में पकड़ाया:14,000 का पंप बरामद, पुलिस ने आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा

बलरामपुर-रामानुजगंज जिले की रनहत चौकी पुलिस ने टुल्लू मोटर पंप चोरी के एक आरोपी को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किया गया टुल्लू पंप भी बरामद कर लिया, जिसकी कीमत 14,000 रुपए बताई गई है। मामले का खुलासा तब हुआ जब 1 फरवरी 2026 को ग्राम चनदौरा निवासी रामधनी साडिल ने रनहत चौकी में रिपोर्ट दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि किसी अज्ञात चोर ने उनके घर से एक टुल्लू पंप चुरा लिया है। प्रार्थी की शिकायत पर रनहत चौकी, थाना चलगली में अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई। विवेचना के दौरान पुलिस ने ग्राम चनदौरा निवासी उदय कुमार यादव (पिता ललन यादव, उम्र 36 वर्ष) को हिरासत में लिया। पूछताछ में उदय कुमार यादव ने चोरी की बात कबूल कर ली, जिसके बाद पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी का टुल्लू पंप बरामद किया। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में पेश किया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *