अंबिकापुर रिंगरोड में ट्रक ने व्यवसायी को कुचला,VIDEO:तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आया बाइक सवार व्यवसायी, मौके पर मौत

अंबिकापुर के नमनाकला रिंग रोड क्षेत्र में सोमवार शाम डिवाइडर क्रास कर रहे बाइक सवार व्यवसायी को ट्रक ने कुचल दिया। हादसे में व्यवसायी की मौके पर मौत हो गई। व्यवसायी बाइक में कुछ सामान लोड कर घर से निकले थे और घर से बमुश्किल 30 मीटर दूर पर यह हादसा हुआ। हादसा सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। मामला गांधीनगर थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, रिंगरोड नमनाकला निवासी व्यवसायी प्रह्लाद सोनी (50 वर्ष) सोमवार शाम बाइक में कुछ सामान लोड कर घर से निकले। वे अपने घर से आगे रिंगरोड क्रास कर बस स्टैंड की ओर जाना चाह रहे थे। जैैसे ही उन्होंने डिवाइडर क्रास किया, गांधी चौक से बस स्टैंड की ओर जा रही ट्रक से बाइक टकरा गई। वे बाइक सहित सड़क पर गिर गए। प्रह्लाद सोनी का सिर ट्रक के पहियों के नीचे आ गया और उनकी मौके पर मौत हो गई। CCTV में कैद हुआ हादसा
हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई और कुछ देर के लिए आवागमन रूकने से वाहनों की लंबी लाइन लग गई। सूचना पर गांधीनगर पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पुलिस ने मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल भेज दिया है। पुलिस ने भीड़ हटाकर मार्ग में आवागमन चालू कराया। घटनास्थल से कुछ दूर पर एक दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों में हादसा कैद हो गया है। सीसीटीवी फुटेज में स्पष्ट दिखाई दे रहा है कि बाइक सवार व्यवसायी ने सड़क क्रास करने के पूर्व रूककर अपने पीछे से आ रहे ट्रेलर के गुजरने का इंतजार किया। ट्रेलर के गुजरने के बाद उन्होंने सड़क फिर डिवाइडर क्रास किया। डिवाइडर क्रास करते ही वे दूसरी ओर से आ रही ट्रक से टकराकर गिर गए एवं कुचल गए। रिंगरोड में लगातार हो रहे हादसे
अंबिकापुर रिंगरोड में भारी वाहनों के कारण यातायात का भारी दबाव है। शहर के बीच से गुजरी रिंगरोड में लगातार हादसे हो रहे हैं। इससे लोगों की चिंता बढ़ी हुई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *