पाली के बांगड़ हॉस्पिटल् से बाइक चोरी:शॉल ओढ़कर आया युवक चंद मिनटों में चोरी कर ले गया बाइक

पाली में शॉल ओढ़कर आया एक 25-30 साल का युवक बांगड़ हॉस्पिटल परिसर में खड़ी बाइक चंद मिनटों में चोरी कर ले गया। चोरी की यह घटना CCTV में कैद हो गई। पुलिस अब फुटेज की मदद से चोर की तलाश में जुटी है।
पाली शहर के रामदेव रोड निवासी मुकेश जोशी ने बताया कि उसकी सिस्टर बांगड़ हॉस्पिटल में भर्ती है। टिफिन देने के लिए रविवार रात नौ से दस बजे के बीच वह गया था। बाइक हॉस्पिटल परिसर में खड़ी की थी। कुछ देर बाद वापस आया तो उसकी बाइक गायब थी। उसने आस-पास पूछताछ की, तलाश की लेकिन बाइका का कोई सुराग नहीं लगा। सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो उसमें शॉल ओढ़कर आया युवक उसकी बाइक चोरी कर ले जाता नजर आया। पुलिस युवक की रिपोर्ट पर बाइक चोर की तलाश में जुटी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *