भिंड में शहीद परिवार के लिए 1 करोड़ की मांग:पूर्व सैनिकों ने पैतृक गांव पहुंचकर दी श्रद्धांजलि; भाई बोला- अब तक मदद नहीं मिली

भिंड के अटेर क्षेत्र स्थित चिंतावली गांव में सोमवार को पूर्व सैनिकों ने अमर शहीद शैलेंद्र सिंह भदौरिया को श्रद्धांजलि दी। इंडियन वेटर्न ऑर्गनाइजेशन के बैनर तले पूर्व सैनिक शहीद के घर पहुंचे और परिजनों को सांत्वना दी। इसके बाद संगठन ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर शहीद परिवार को राज्य सरकार से 1 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता देने की मांग की। संगठन के जिला संयोजक सुनील फौजी ने बताया कि शहीद परिवार से भेंट कर उनका हालचाल जाना और हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। इस दौरान शहीद के भाई ने राज्य सरकार की ओर से अब तक पर्याप्त सहायता न मिलने पर नाराजगी जाहिर की। कलेक्टर बोले- ग्वालियर भेजा जाएगा प्रस्ताव शहीद परिवार की समस्याओं को लेकर प्रतिनिधिमंडल ने भिंड कलेक्टर से मुलाकात की। उन्होंने शहीद के परिजनों को 1 करोड़ रुपये की सहायता राशि देने की मांग की। कलेक्टर ने बताया कि शहीद का स्थायी पता ग्वालियर का है। इसलिए ज्ञापन को आवश्यक पत्राचार के साथ ग्वालियर भेजा जाएगा। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन का रवैया हमेशा सैनिकों और पूर्व सैनिकों के प्रति सम्मानजनक रहा है। श्रद्धांजलि सभा में ये रहे मौजूद इस अवसर पर संगठन के प्रदेश सचिव अर्जुन यादव, यूथ विंग प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव, संभागीय अध्यक्ष सुरेश सिंह तोमर और जिला अध्यक्ष शिवबहादुर भदौरिया मौजूद रहे। कार्यक्रम में सूबेदार कमलेश प्रजापति, सूबेदार महिपाल सिंह राजावत, मिथिलेश यादव, अरुण शर्मा, रिंकू फौजी, राधावल्लभ शर्मा, महेश करारिया, शहीद पवन भदौरिया के पिता राजकुमार भदौरिया, संजय सिंह भदौरिया, राजेश शर्मा, सूबेदार अनंत राम प्रजापति, बंटी जादौन, विशंभर दयाल, जितेंद्र सिंह भदौरिया, राजवीर सिंह तोमर, कैलाश सिंह भदौरिया और समाजसेवी सुबोध तिवारी सहित बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक शामिल हुए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *