नर्मदापुरम जनसंपर्क अधिकारी के बंगले से टोंटियां चोरी:कमिश्नर कॉलोनी में दरवाजे काटकर घर में घुसे, SDOP बोले-पूछताछ कर रहे हैं

नर्मदापुरम में चोरी का नया ट्रेंड सामने आया है। अब चोर नकदी या जेवर नहीं, बल्कि घर में लगे नलों पर हाथ साफ कर रहे हैं। हैरानी की बात यह है कि वारदात शहर की कमिश्नर कॉलोनी में हुई, जहां वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों के सरकारी आवास हैं। 31 जनवरी की दोपहर जनसंपर्क विभाग की संयुक्त संचालक (जेडी) रश्मि देशमुख के शासकीय आवास में चोरी हुई। जेडी किसी निजी कार्यक्रम में बाहर गई थीं। इसी दौरान चोरों ने दरवाजे का हिस्सा काटकर अंदर प्रवेश किया और बाथरूम में लगे नलों की टोटियां निकालकर ले गए। अगले दिन फिर घुसने की कोशिश नल-टोटी की चोरी भले ही मामूली लगे, लेकिन यह घटना शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा करती है। जिस कॉलोनी में अफसर रहते हैं, वहां इस तरह की चोरी होना पुलिस गश्त और निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है। चोरी के अगले दिन चोरों ने पीछे के रास्ते से दोबारा घर में घुसने का प्रयास किया। जनसंपर्क अधिकारी ने आवाज लगाई तो चोर मौके से फरार हो गया। अफसर कॉलोनी में बढ़ी चिंता कमिश्नर कॉलोनी में एसडीएम, डिप्टी कलेक्टर, जिला आबकारी अधिकारी और जिला जनसंपर्क अधिकारी सहित कई वरिष्ठ अधिकारी रहते हैं। लगातार हो रही चोरी की कोशिशों से कॉलोनी में दहशत का माहौल है। जेडी रश्मि देशमुख की शिकायत पर कोतवाली थाने में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज किया गया है। एसडीओपी जितेंद्र पाठक ने बताया कि संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को पकड़ा जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *