एसआई पेपर लीक में 50 हजार का इनामी गिरफ्तार:सूरतगढ़ में रीट स्टूडेंट बनकर छिपा था, 2 साल तक बेंगलुरू समेत कई शहरों में काटी फरारी

एसआई भर्ती-2021 पेपर लीक मामले में फलोदी पुलिस ने 50 हजार रुपए के इनामी अशोक विश्नोई को गिरफ्तार किया है। इसके बाद पुलिस ने उसे एसओजी को सौंप दिया। आरोपी अशोक विश्नोई निवासी मटोलचक (खारा) जिला फलोदी के खिलाफ एसओजी ने जयपुर में मामला दर्ज करा रखा है। फलोदी एसपी कुंदन कंवरिया ने बताया-2024 में एसओजी ने अशोक के खिलाफ जयपुर में मामला दर्ज कराया था। जिस पर 50 हजार रुपए का इनाम था। आरोपी को पकड़ने के लिए फलोदी पुलिस की टीम पिछले 6 महीने से आरोपी को खोज रही थी। इस पर 31 जनवरी को टीम के कॉन्स्टेबल किसनाराम को आरोपी के श्रीगंगानगर में होने की जानकारी मिली थी। इस पर टीम श्रीगंगानगर के सूरतगढ़ पहुंची। यहां जांच में सामने आया कि आरोपी अशोक ने रीट परीक्षा की तैयारी करने वाले स्टूडेंट का हुलिया बना रखा था। इस दौरान युवक ने किराए पर कमरा लेते समय अपना नाम सुनील बताया। रीट स्टूडेंट बनकर पहुंची पुलिस
टीम आरोपी की शिनाख्त कन्फर्म करने के लिए 1 फरवरी को रीट प्रतियोगी परीक्षा का स्टूडेंट बनकर उसके किराए के कमरे पर पहुंची। इसके बाद किराए पर कमरा पूछने के बहाने बुलाया। इसके बाद बाहर आने पर उसे गिरफ्तार कर लिया। दो साल से कर्नाटक और राजस्थान के शहरों में काट रहा था फरारी
एसपी कुंदन कंवरिया ने बताया-आरोपी अशोक विश्नोई बहुत शातिर है। वह अपना नाम, पता और हुलिया बदलकर दो साल से बेंगलुरु (कर्नाटक), जोधपुर शहर, सूरतगढ़ और अन्य स्थानों पर पुलिस टीमों को चकमा देकर फरार चल रहा था। गिरफ्तारी के बाद उसे आगे की कार्रवाई के लिए एसओजी को सौंप दिया गया है। … यह भी पढ़ें एसओजी ने एसआई पेपर लीक मामले में तीन आरोपी पकड़े:AAO पद पर हैं दो आरोपी, परीक्षा से पहले पढ़ाया था पेपर स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) ने सब इंस्पेक्टर (एसआई) भर्ती पेपर लीक मामले में कार्रवाई की। एसओजी टीमों ने दबिश देकर पेपर लीक मामले में तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एसओजी के एडीजी वीके सिंह ने बताया- एसआई भर्ती पेपर लीक मामले में आरोपी कुंदन कुमार पण्ड्या (54) निवासी सांगवाडा वरदा डूंगरपुर, संदीप कुमार लाटा (42) निवासी सबलपुरा सदर सीकर और वांछित इनामी पुरुषोत्तम दाधीच (35) निवासी डीडवाना कुचामन को अरेस्ट किया है। (पढ़ें पूरी खबर)

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *