फेवीक्विक से चिपकी तीसरी क्लास के बच्चे की दोनों पलकें:डॉक्टर बोले- मासूम की आंखे खुल नहीं रही, मामला गंभीर, उदयपुर रेफर किया है

स्कूल में तीसरी क्लास के छात्र की आंखों में फेवीक्विक चली गई। बच्चे ने अपने हाथों से दोनों आंखों को मसल लिया, जिसके कुछ ही सेकंड में मासूम की दोनों आंखें बुरी तरह चिपक गई और पलके जाम हो गई। घटना बांसवाड़ा के कुशलगढ़ थाना क्षेत्र के बावलिया पाड़ा गांव में आज सोमवार की दोपहर को हुई। फिलहाल मासूम राधेश्याम (9) पुत्र देवीसिंह को जिला हॉस्पिटल से उदयपुर रेफर किया गया है। ​साथी बच्चों के साथ खेल रहा था मासूम
बावलिया पाड़ा निवासी देवी सिंह ने बताया कि उनका बेटा राधेश्याम गांव के ही सरकारी स्कूल में तीसरी क्लास में पढ़ता है। सोमवार को स्कूल में बच्चे खेल रहे थे, तब फेवीक्विक गलती से बेटे की आंखों पर लग गई। उसने भूलवश आंखों को मसल दिया, जिससे दोनों आंखों पर फेवीक्विक लग गई और दोनों आंखे कुछ ही देर में बुरी तरह चिपकने के कारण खुलना बंद हो गई। मासूम के चिल्लाने पर स्कूल स्टाफ ने उसे संभाला और हमें घटना की जानकारी दी। मासूम को लेकर कुशलगढ़ हॉस्पिटल पहुंचे, जहां से महात्मा गांधी हॉस्पिटल रेफर किया गया। हालांकि हॉस्पिटल में नेत्र ऑपरेशन की सुविधा नहीं होने के कारण बच्चे को इलाज के लिए उदयपुर रेफर किया है। डॉक्टर बोले- पलकें चिपक चुकी थी, उदयपुर रेफर किया है
​महात्मा गांधी हॉस्पिटल के डॉक्टर ड़ॉ. केरवी मेहता ने बताया कि फेवीक्विक के केमिकल के कारण बच्चे की दोनों आंखों की पलकें मजबूती से चिपक चुकी थी। छात्र के दर्द और गंभीरता को देखते हुए उसे इलाज के लिए उदयपुर रेफर किया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *