रोहिणी पवार बुरहानपुर की प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी बनीं:रविंद्र महाजन के सेवानिवृत्त होने के बाद कलेक्टर ने सौंपा अतिरिक्त प्रभार

बुरहानपुर में सहायक संचालक शिक्षा और अतिरिक्त जिला परियोजना समन्वयक रोहिणी पवार को प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) नियुक्त किया गया है। कलेक्टर हर्ष सिंह ने सोमवार को इस संबंध में आदेश जारी किए। यह पद 31 जनवरी को तत्कालीन प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी रविंद्र महाजन के सेवानिवृत्त होने के बाद खाली हुआ था। इसके बाद रोहिणी पवार को उनके वर्तमान दायित्वों के साथ-साथ यह अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। उन्हें अगले आदेश तक अस्थायी रूप से बुरहानपुर के जिला शिक्षा अधिकारी का प्रभार और आहरण-संवितरण के अधिकार दिए गए हैं। पवार ने सोमवार को ही प्रभारी डीईओ के रूप में कार्यभार ग्रहण कर लिया। कार्यभार संभालने के बाद कर्मचारी संगठनों और पालक महासंघ ने डीईओ कार्यालय पहुंचकर उनका स्वागत किया। पालक महासंघ की ओर से अध्यक्ष धर्मेंद्र सोनी, पंकज पटेल, प्रेमलता सांकले, राजीव खेड़कर, नंदकिशोर वाणे, अता उल्ला खान, मोहन दलाल, मंसूर सेवक, राजकुमार बच्छानी और रियाजुल हक अंसारी मौजूद थे। कर्मचारी संगठन की ओर से ठाकुर संतोष सिंह दीक्षित, डॉ. अशफाक खान, धर्मेंद्र चौकसे और विजय राठौड़ आदि ने भी स्वागत किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *