महासमुंदमें ड्रेनेज के गड्ढे में गिरकर महिला घायल:घटना सीसीटीवी में कैद, लोगों ने नगर पालिका पर लापरवाही का आरोप लगाया

छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिला मुख्यालय में महामाया तालाब किनारे नगर पालिका के ड्रेनेज के टूटे स्लेव से बने गड्ढे में गिरकर एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। यह घटना दोपहर करीब 1.10 बजे हुई और मौके पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिससे नगर पालिका प्रशासन की लापरवाही उजागर हुई है। पहले देखिए तस्वीरें इस तरह हुई ये घटना जानकारी के अनुसार, 40 वर्षीय हसीना बेगम महामाया तालाब में स्नान कर बाहर निकली थी। तालाब के किनारे सड़क पर चलते समय उनकी नजर करीब डेढ़ से दो साल पुराने इस गड्ढे पर नहीं पड़ी और वे सीधे उसमें गिर गईं। घायल महिला अस्पताल में भर्ती महिला के गिरते ही आसपास अफरा-तफरी मच गई। कामता मन्नाडे और सतीश होटल संचालक सहित अन्य राहगीरों ने तुरंत दौड़कर महिला को गड्ढे से बाहर निकाला। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें एम्बुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया। हादसे में महिला के चेहरे और शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आई हैं। नगर पालिका पर लापरवाही का आरोप स्थानीय रहवासियों ने बताया कि यह गड्ढा पिछले डेढ़-दो वर्षों से खुला पड़ा है। इस गड्ढे में पहले भी कई राहगीर गिरकर घायल हो चुके हैं। बार-बार शिकायत करने के बावजूद नगर पालिका द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर गहरा आक्रोश है। उनका कहना है कि यदि समय रहते गड्ढे को भर दिया गया होता, तो यह हादसा टाला जा सकता था। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *