SI पेपर लीक का वांटेड बदमाश अरेस्ट:एसओजी ने रखा था 50 हजार का इनाम, डमी कैंडिडेट बनकर दिए कई एग्जाम

स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) ने एसआई भर्ती परीक्षा-2021 मामले में वांटेड बदमाश को अरेस्ट किया है। एसओजी की ओर से लंबे समय से फरार वांटेड बदमाश पर 50 हजार रुपए का इनाम था। डमी कैंडिडेट के रूप में बैठकर उसने विभिन्न अभ्यार्थियों के स्थान पर कई एग्जाम देकर चयनित करवाया। एडीजी (एसओजी) विशाल बंसल ने बताया- एसओजी ने वांटेड बदमाश अशोक कुमार (31) पुत्र जगमालराम निवासी मटोल पाट फलोदी को सोमवार दोपहर अरेस्ट किया है। एसआई भर्ती परीक्षा-2021 पेपरलीक मामले में वह काफी समय से फरार था। एसओजी की ओर से वांटेड बदमाश अशोक कुमार पर 50 हजार रुपए का इनाम रखा गया था। आरोपी ने तीन दिन तक तीन अभ्यर्थियों की दी परीक्षा
वर्ष 2024 से फरार आरोपी अशोक कुमार को फलोदी पुलिस की मदद से अरेस्ट किया गया। एसआई भर्ती परीक्षा-2021 के दौरान एग्जाम के तीन दिन आरोपी डमी कैंडिडेट बना। 13 सितंबर, 14 सितंबर और 15 सितंबर 2021 को आयोजित परीक्षा में श्याम प्रताप सिंह, श्रवण कुमार गोदारा व मदन लाल अभ्यर्थी के स्थान पर डमी परीक्षार्थी के रूप में बैठकर लिखित परीक्षा दी। इससे ये संबंधित अभ्यर्थी अवैध रूप से चयनित हुए थे। एसओजी की ओर से मामले में अब तक 63 ट्रेनी एसआई, 6 चयनित एसआई सहित कुल 139 आरोपियों को अरेस्ट किया जा चुका है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *