हॉस्टल में 8वीं की छात्रा से रेप…प्रेग्नेंट होने पर खुलासा:वार्डन-गार्ड के तैनात होने के बावजूद 4 महीने तक किया दुष्कर्म, आरोपी हिरासत में

सागर में सरकारी हॉस्टल में 12 साल की छात्रा से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी जान से मारने की धमकी देकर करीब 4 महीने तक नाबालिग से रेप करता रहा। पीड़िता की तबीयत बिगड़ने पर उसे अस्पताल लाया गया, जहां चेकअप के बाद उसके तीन महीने की गर्भवती होने का पता चला। मामला जिले के एक आदिवासी सरकारी हॉस्टल का है। छात्रा भोपाल के हमीदिया अस्पताल में भर्ती है। आरोपी को सागर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। छात्रा ने पुलिस को बताया कि वह मूलत: विदिशा जिले के गंजबासौदा के एक गांव की रहने वाली है। हॉस्टल में रहकर 8वीं की पढ़ाई कर रही है। यहां पिछले दो साल से रह रही है। हॉस्टल में सब्जी देने आता था आरोपी
पीड़िता ने कहा- अल्ताफ (35) नाम का युवक हॉस्टल में सब्जी देने आता था। सितंबर 2025 में वह जबरदस्ती छात्रा के कमरे में घुस आया। दरवाजा बंद कर छात्रा के साथ रेप किया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। डरी-सहमी छात्रा ने इस बारे में किसी को नहीं बताया। इसके बाद आरोपी को जब भी मौका मिलता, वह दुष्कर्म करता रहा। पेट में दर्द होने पर रेप का खुलासा
शनिवार को छात्रा के पेट में दर्द हुआ तो उसने वार्डन और चौकीदार को बताया। वार्डन ने छात्रा के माता-पिता को बुलाया। परिजन उसे 1 फरवरी को भोपाल के हमीदिया अस्पताल ले गए, जहां जांच के दौरान डॉक्टर ने तीन महीने का गर्भ बताया। इसके बाद कोहेफिजा थाना पुलिस को सूचना दी गई। परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर
पीड़ित छात्रा के माता-पिता विदिशा जिले के रहने वाले हैं। आर्थिक स्थिति कमजोर है। पांच बहनें और दो भाई हैं। 15 साल से हॉस्टल में सब्जी पहुंचा रहा है आरोपी
खुरई टीआई योगेंद्र सिंह दांगी ने कहा- अल्ताफ करीब 15 साल से थोक सब्जी मंडी से अपने ऑटो में सब्जी लेकर दो छात्रावासों में देने का काम करता है। इतने सालों में अब तक उसकी एक भी शिकायत नहीं आई है। अल्ताफ कभी भी हॉस्टल के अंदर सब्जी देने नहीं जाता था। गेट पर ही सब्जियां रख देता था। हॉस्टल की दूसरी जरूरतों को पूरा करने का काम भी करता था। वह ऑटो चलाने का काम करता है, हॉस्टल की वार्डन सहित अन्य स्टाफ को लाने-ले जाने का काम भी करता था। टीआई दांगी ने कहा- अल्ताफ से पूछताछ की जा रही है। एक टीम भोपाल के हमीदिया अस्पताल भी भेजी गई है। बच्ची के बयान लेकर आगे की कार्रवाई की जाएगी। ये खबर भी पढ़ें… भोपाल में 11वीं की छात्रा से कार में रेप भोपाल के कोहेफिजा थाना क्षेत्र में 11वीं कक्षा की छात्रा के साथ रेप, ब्लैकमेलिंग और जबरन वसूली का मामला सामने आया है। शाहपुरा इलाके के एक प्रतिष्ठित स्कूल में पढ़ने वाली नाबालिग को प्रेम जाल में फंसाकर आरोपी ने कार में रेप किया और उसका अश्लील वीडियो बना लिया। पढ़ें पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *