भास्कर न्यूज | घाटशिला घाटशिला अनुमंडल के विभिन्न प्रखंडों कार्यालयों में आउट सोर्सिंग पर तैनात कम्प्यूटर ऑपरेटर और चतुर्थवर्गीय कर्मियों को बीते 7 माह से मेहनताना राशि का भुगतान नही हुआ है। इससे ये कर्मी का परिवार भारी आर्थिक तंगी झेलने को मजबूर है। कई कर्मी के परिवार मे बीमारी से पीड़ित परिजनों को आर्थिक तंगी से उपचार नही मिल पा रहा है। इसके अलावा इन कर्मियों के बच्चों का स्कूल फीस समेत घरेलू खर्च को वे किस स्तर पर जुटा रहे है ये उन कर्मियों के परिजन ही जानते है। इन कर्मियों को आउटसोर्सिंग पर राइडर सिक्योरिटी सर्विसेस प्राइवेट लिमिटेड के माध्यम से मानदेय भुगतान होता है। जबकि इस आउटसोर्सिंग कंपनी को ग्रामीण विकास विभाग से इन कर्मियों के मानदेय के लिए राशि भुगतान किया जाता है। बताया जा रहा है की ठेका कंपनी को लम्बे समय से ग्रामीण विकास विभाग से राशि लंबित रखी गई है। ठेका कंपनी पर आरोप है की ये कर्मियों का नियमित पीएफ की राशि भी जमा नही कर रही है। क्या कहते हैं कर्मचारी संघ के अध्यक्ष : ठेका कम्प्यूटर ऑपरेटर संघ के अध्यक्ष और घाट शिला प्रखंड मे ठेके पर तैनात कम्प्यूटर ऑपरेटर बदरूद्दीन ने बताया कि समस्या निदान के लिए कुछ दिनों पूर्व घाटशिला विधायक को लिखित ज्ञापन सौंप करवाई की मांग की गई थी। विधायक ने मामले मे संबंधित विभागीय मंत्री से बात कर करवाई का आश्वासन दिया था। बताया की लम्बे समय तक कर्मियों को मानदेय नही मिलने से उनके परिवार का गुजरबसर काफी तंग हाल मे हो रहा है। उन्हें तरह तरह से मानसिक परेशानी से जूझना पड़ रहा। बाजार मे बकाया बढ़ने से दुकानदार उन्हें भोजन सामग्री भी देने से मना कर देते है। बच्चों का स्कूल और ट्यूशन फीस और परिवार मे गंभीर मरीज के उपचार मे भी प्रभाव पड़ रहा है। क्या कहते हैं विधायक :विधायक सोमेश सोरेन ने कहा की संबंधित ठेका कंपनी और संबंधित विभागीय अधिकारी से वे इस विषय पर जल्द बात कर मामले मेरे उचित करवाई करेंगे।


