अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ, पूर्वी सिंहभूम का जिला स्तरीय वार्षिक वनभोज

गालूडीह| प्रत्येक वर्ष की भांति अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ, पूर्वी सिंहभूम जिला कमेटी की ओर से “जिला स्तरीय वार्षिक वनभोज सह मिलन समारोह” का भव्य आयोजन रविवार को गालूडीह बराज स्थित सुवर्णरेखा नदी के सुरम्य तट पर किया गया। प्रकृति की गोद में आयोजित इस कार्यक्रम ने शिक्षकों को आपसी संवाद, अनुभव-साझा और संगठनात्मक एकता का सशक्त मंच प्रदान किया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। वहीं अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश सलाहकार समिति सदस्य वरीय शिक्षक नेता सुनील कुमार की उपस्थिति ने कार्यक्रम को विशेष गरिमा प्रदान की। समारोह में बहरागोड़ा विधानसभा क्षेत्र के माननीय विधायक समीर मोहंती मुख्य अतिथि, घाटशिला विधानसभा क्षेत्र के माननीय विधायक सोमेश चंद्र सोरेन विशिष्ट अतिथि तथा जिला शिक्षा अधीक्षक, पूर्वी सिंहभूम आशीष कुमार पांडेय सम्मानित अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *