अवैध हथियार के साथ 4 आरोपी गिरफ्तार:अपराध की फिराक में घूम रहे थे; एक देसी कट्टा-कारतूस जब्त

जयपुर ईस्ट पुलिस ने चार शातिर आरोपियों को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों से देसी कट्टा, कारतूस और स्विफ्ट कार बरामद की। सांगानेर थाना पुलिस ने यह कार्रवाई की। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में प्रशांत बघेल (21), पवन फौजदार (21), सौरभ शर्मा (23) और विष्णु बघेल (27) शामिल हैं। आरोपी वारदात करने के लिए घूम रहे थे। साथी को हथियार बेचकर भागने की योजना बना रहा था एक आरोपी डीसीपी ईस्ट संजीव नैन ने बताया- आरोपी रॉयल पैलेस होटल जगतपुरा फाटक के पास रुके हुए थे। वहां से चेकआउट करने के बाद वे अपराध करने की नीयत से इलाके में घूम रहे थे। आरोपियों का इरादा लूट और अन्य आपराधिक वारदात को अंजाम देने का था, लेकिन मौके की तलाश में भटकते रहे। मौका नहीं मिलने पर वे हथियार को अपने साथी सौरभ को बेचकर रुपए लेकर भरतपुर जाने की योजना बना रहे थे। पूछताछ के दौरान मुख्य आरोपी प्रशांत बघेल ने बताया- उसने अवैध देसी कट्टा और कारतूस कपिल सिंह निवासी छपेटी मोहल्ला जिला मथुरा (उत्तर प्रदेश) से खरीदा था। पुलिस के अनुसार कपिल के खिलाफ पहले भी आर्म्स एक्ट, मारपीट और लूट के कई मामले दर्ज हैं। पुराने आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच जारी पुलिस ने अवैध हथियार रखने के मामले में चारों आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू की। साथ ही उनके पुराने आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि आरोपी फिरौती, रंजिश अथवा किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे थे या नहीं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *