राजगढ़ में लापरवाह अफसरों पर गाज:सीएमओ को निलंबन का नोटिस; 25 दिन से लॉगिन नहीं करने वालों की इंक्रीमेंट रुकेगी

राजगढ़ कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा ने सोमवार को समय-सीमा बैठक में अधिकारियों की क्लास लगाई। सीएम हेल्पलाइन और सरकारी कार्यों में लापरवाही बरतने पर कलेक्टर ने सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। दूषित पानी की जांच न कराने पर खिलचीपुर सीएमओ को निलंबन (सस्पेंड) का नोटिस थमाया गया है। वहीं, 25 दिनों से सार्थक ऐप पर लॉगिन नहीं करने वाले कर्मचारियों की एक वेतन वृद्धि रोकने के निर्देश दिए गए। सीएम हेल्पलाइन की समीक्षा के दौरान दूषित पानी की जांच न कराने पर सीएमओ खिलचीपुर को निलंबन का नोटिस देने के निर्देश दिए गए। वहीं, शिकायतों का समय पर निराकरण न करने पर ब्यावरा बीएमओ को भी नोटिस जारी किया गया। सड़क की जानकारी नहीं दी तो PWD को फटकार शिकायतों को बार-बार इधर-उधर ट्रांसफर करने पर संबंधित अधिकारियों से जवाब तलब किया गया। सड़क के अधिपत्य (मालिकाना हक) संबंधी जानकारी उपलब्ध नहीं कराने पर पीडब्ल्यूडी तलेन और सीएमओ तलेन को नोटिस जारी किए गए। 25 दिन से लॉगिन नहीं, रुकेगा इंक्रीमेंट बैठक में सार्थक अटेंडेंस की समीक्षा की गई। कलेक्टर ने डीईओ, डाइट और डीपीसी की अनिवार्य उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए और अनुपस्थिति पर वेतन रोकने की चेतावनी दी। इसके अलावा, जिन अधिकारियों-कर्मचारियों ने 25 दिनों से लॉगिन नहीं किया है, उन्हें नोटिस जारी कर एक वेतन वृद्धि (इंक्रीमेंट) रोकने की कार्रवाई के निर्देश दिए गए। सहकारिता विभाग के काम पर नाराजगी कलेक्टर ने सहकारिता विभाग के कमजोर प्रदर्शन पर नाराजगी जताई और केसीसी से जुड़े आवेदनों का प्राथमिकता से निराकरण करने को कहा। कृषि विभाग की समीक्षा में माइक्रो इरिगेशन सिस्टम में सुधार और मृदा परीक्षण कार्यों की निगरानी के निर्देश दिए। साथ ही अवमानना के लंबित मामलों को जल्द निपटाने को कहा गया। बैठक में ये अधिकारी रहे मौजूद बैठक में जिला पंचायत सीईओ डॉ. इच्छित गढ़पाले, अपर कलेक्टर प्रताप सिंह चौहान, एसडीएम निधि भारद्वाज, डिप्टी कलेक्टर ज्योति राजोरे सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *