ऑटो में छेड़छाड़, नाबालिगा बोली-मदद छोड़, मुझ पर ही हंसने लगे

लुधियाना| सवारियों से भरे ऑटो में एक अधेड़ उम्र के व्यक्ति की छेड़छाड़ से 14 साल की लड़की गहरे मानसिक तनाव में आ गई। घटना ताजपुर इलाके में शनिवार दोपहर 4 बजे हुई, जब वह स्कूल से लौट रही थी। पीड़िता ने बताया कि ऑटो में सवारियां होने पर भी किसी ने उसकी मदद नहीं की। सभी मुझे पर ही हंसने लगे। जब वह रोने लगी। तब ड्राइवर ने आरोपी युवक को ऑटो से उतार दिया। रोते-रोते घर पहुंची तो बड़ी बहन ने मां को बताया और तुरंत पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पीड़िता ने बताया, छुट्टी होने के बाद मैं घर आने के लिए ताजपुर चौक से ऑटो पर बैठी थी। मेरे साथ स्कूल की कुछ और लड़कियां और कुछ आंटियां भी थीं। ऑटो चला तो ड्राइवर सीट के साथ अंकल मुझे बैड टच करने लगा। मैंने कई बार रोका। वह नहीं हटा। मैंने ड्राइवर अंकल को भी बताया, लेकिन ऑटो में बैठे लोग मुझ पर ही हंसने लगे। यह देखकर मैं घबरा गई। मेरी आंखों में आंसू आ गए। चौकी इंचार्ज दिनेश वर्मा ने बताया लड़की आरोपी की पहचान नहीं कर पा रही।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *