अमृतसर | एसजीपीसी ने सिख धर्म की मर्यादा के खिलाफ एआई टेक्नोलॉजी के जरिए बनाई जा रही वीडियो पर नियंत्रण के लिए एक विशेष उप-समिति का गठन किया है। इसमें एआई एवं सोशल मीडिया फील्ड में अनुभव रखने वाले विशेषज्ञ सदस्यों को शामिल किया गया है। एसजीपीसी सचिव प्रताप सिंह ने बताया कि सब-कमेटी में डॉ. हरजिंदर सिंह संधू यूएसए, हरमीत शाह सिंह यूके, डॉ. सरबजोत सिंह यूके, डॉ. सरप्रीत सिंह श्री गुरु ग्रंथ साहिब वर्ल्ड यूनिवर्सिटी, डॉ. गुरपाल सिंह खालसा कॉलेज पटियाला, डॉ. जगदीप सिंह मल्ही गुरु नानक इंजीनियरिंग कॉलेज लुधियाना, डॉ. सतिंदरपाल सिंह गुरु नानक इंजीनियरिंग कॉलेज लुधियाना को शामिल किया गया हैं। उक्त कमेटी के कोऑर्डिनेटर एसजीपीसी के सिस्टम एडमिनिस्ट्रेटर करमवीर सिंह होंगे। सब-कमेटी गलत धार्मिक कंटेंट को रोकने के लिए कंपनियों से संपर्क स्थापित करने का काम भी करेगी।


