इंदौर नगर निगम क्षेत्र में आने वाले कुमेडी क्षेत्र में अपर आयुक्त प्रखर सिंह पहुंचे। उन्होंने सांवेर रोड स्थित इंडस्ट्रियल एरिया में औद्योगिक इकाइयों के अपशिष्ट जल निस्तारण की समीक्षा की। उन्हें देखा कि कुछ औद्योगिक इकाइयां नियमों का उल्लंघन करते हुए रासायनिक अपशिष्ट पानी को सीधे सीवरेज लाइन में छोड़ रही है, जिससे सीवरेज व्यवस्था व पर्यावरण को गंभीर नुकसान पहुंचने की संभावना है। अपर आयुक्त ने तत्काल सख्त कार्रवाई करने निर्देश दिए हैं। निर्देशों का पालन करते हुए सोमवार को कलर केम नामक कंपनी द्वारा रासायनिक पानी को सीवरेज में छोड़े जाने की पुष्टि होने पर संबंधित कंपनी पर 1 लाख रुपए का स्पॉट फाइन लगाया गया। साथ ही भविष्य में इस प्रकार की लापरवाही दोहराए जाने पर और कठोर कार्रवाई किए जाने की चेतावनी भी दी। कार्रवाई के दौरान ये रहे मौजूद कार्रवाई के दौरान जोनल अधिकारी नरेंद्र कुरील, सीएसआई सत्येंद्र सिंह तोमर, ड्रेनेज सब-इंजीनियर सिद्धांत मेहता, बल्क सुपरवाइजर एवं ड्रेनेज सुपरवाइजर सहित विभागीय टीम मौजूद रही। आयुक्त के निर्देश पर आउट फॉल चेक किए आयुक्त के निर्देशानुसार जोन 17 के वार्ड 19 कुमेडी क्षेत्र में जोनल अधिकारी कुरील के निर्देशन में फैक्ट्री के आउट फॉल चेक किए गए। निरीक्षण में कुमेडी क्षेत्र की फैक्ट्री डिलाइट इनोवेशन द्वारा कचरा नाले में फेंका जा रहा था। साथ ही गंदा पानी नाले में छोड़ा जा रहा था l जिसके विरुद्ध सीएसआई आशीष कापसे एवं उपयंत्री सिद्धांत मेहता ने 20 हजार रुपए का स्पॉट फाइन किया।


