लिखार को टीएंड सीपी का ज्वाइंट डायरेक्टर व सिटी प्लानर बनाया

टी एंड सीपी भोपाल की ज्वाइंट डायरेक्टर रहीं सुनीता सिंह के रिटायरमेंट के एक महीने बाद नीरज आनंद लिखार को इस पद पर पदस्थ किया गया है। इसके साथ ही लिखार को भोपाल नगर निगम में सिटी प्लानर का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। यह पहला मौका है, जब किसी अफसर को एक साथ इन दो पदों पर पदस्थ किया गया हो। खास बात यह है कि लिखार भोपाल नगर निगम में चीफ सिटी प्लानर रहे हैं। यानी उन्हें एक पद नीचे का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। नगर निगम के सेटअप में चीफ सिटी प्लानर का एक पद है जो टी एंड सीपी के ज्वाइंट डायरेक्टर के समकक्ष है और सिटी प्लानर के चार पद हैं। इंदौर नगर निगम में आठ माह से लिखार के पास कोई काम नहीं था लिखार, सितंबर 2021 में भोपाल में चीफ सिटी प्लानर बनाए गए थे। फरवरी 2024 में उनका तबादला इसी पद पर इंदौर नगर निगम में हुआ था। लेकिन जाति प्रमाण पत्र को लेकर चल रहे एक मामले में हाईकोर्ट ने मई 2025 में लिखार को हटाने के आदेश दे दिए। निगम ने उनसे सारे प्रभार ले लिए और एक सप्ताह बाद हाईकोर्ट ने अपने आदेश पर स्थगन दे दिया। लेकिन पिछले आठ महीने से इंदौर में उन्हें कोई प्रभार नहीं दिया गया। भोपाल नगर निगम में चीफ सिटी प्लानर के पद पर नियुक्ति पिछले कुछ समय से विवादों में हैं। फरवरी 2024 में इंदौर से सहायक यंत्री अनूप गोयल को सिटी प्लानर बनाकर भेजा गया और चीफ सिटी प्लानर का प्रभार दे दिया गया। कुछ समय बाद उनकी शासकीय सेवा में नियुक्ति को लेकर विवाद उठा और सितंबर 2025 में गोयल ने वीआरएस ले लिया। फिलहाल यहां कार्यरत एनके डेहरिया की पदस्थापना भी विवादों में हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *