गढ़वा | भाजपा के वरिष्ठ नेता मुरली श्याम सोनी ने बजट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि भारत सरकार ने संसद भवन में वित्त मंत्री निर्मला सीता रमन द्वारा द्वारा लगातार नवीं बार आम बजट पेश किया। उन्होंने कहा है कि वैश्विक उथल-पुथल के बीच भारत की अर्थव्यवस्था स्थिर बनी हुई है। वहीं केंद्र सरकार राज्य सरकारों के साथ मिलकर तेज विकास की दिशा में काम कर रही है ।बीते 12 वर्षों में निवेश के क्षेत्र में बड़े सुधार हुए हैं। वहीं रिफॉर्म एक्सप्रेस तेजी से आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि सरकार मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर को मजबूत करने पर विशेष जोर दे रही है। पुराने उद्योगों को सशक्त करना सरकार की प्राथमिकता है। देश की सुरक्षा नीति को और मजबूत करने के साथ-साथ बायो फार्मा सेक्टर के लिए दस हजार करोड रुपए का प्रावधान किया गया है। स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के तहत 3 नए एम्स बनाए जाएंगे। वहीं मौजूदा सात एम्स को और उन्नत किया जाएगा। मुरली श्याम सोनी ने कहा कि सरकार ने बीते 10 वर्षों में 22 करोड लोगों को गरीबी से बाहर निकाला है।


