जेके एआई झारखंड वेस्ट सिंहभूम ने 31 पदक जीते

चाईबासा| स्पोर्ट्स कराटे एसोसिएशन ऑफ झारखंड के तत्वावधान में आयोजित झारखंड ओपन कराटे चैंपियनशिप रांची के खेल गांव में समापन हुआ। इस चैंपियनशिप में राज्य भर के लगभग 15 जिलों से 500 कराटेकारों ने भाग लिया। जेकेएआई झारखंड वेस्ट सिंहभूम चाईबासा के 37 कराटेकार इस चैंपियनशिप में शामिल हुए और उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 31 पदकों पर कब्जा जमाया। इसमें 4 स्वर्ण पदक, 10 रजत पदक और 17 कांस्य पदक शामिल हैं। इस चैंपियनशिप में जीतने वाले गोल्ड मेडलिस्ट कराटेकारों को मेडल के साथ-साथ नकद अवार्ड भी दिया गया। स्पोर्ट्स कराटे एसोसिएशन ऑफ झारखंड के सीईओ कृष्ण कुमार सिंह, अध्यक्ष हंसी मानस सिन्हा, उपाध्यक्ष सेंसाई रंजीत केसरी, महासचिव सेंसाई एजाज असदक, कोषाध्यक्ष सेंसाई उदय कुमार, को-ऑर्डिनेटर सेंसाई रंजीत मेहता, सेंसाई नरेंद्र सिन्हा, सेंसाई संजय सोनकर और अन्य स्पोर्ट्स कराटे एसोसिएशन ऑफ झारखंड के ऑफिशियल भी उपस्थित रहे। यह जानकारी जेकेएआई झारखंड के मुख्य प्रशिक्षक एवं अध्यक्ष सेंसाई पंकज कुमार सिंह ने दी। पदक प्राप्त करने वाले चाईबासा के कराटेकार : 8 वर्ष बालिका काता और कुमीते दोनों वर्ग में दिशानी हेंब्रम ने कांस्य पदक, 9 वर्ष बालक काता वर्ग में आयन तीयू ने स्वर्ण पदक और 40 केजी बालक कुमीते वर्ग में रजत पदक, 10 वर्ष बालिका काता वर्ग में सुप्रिया कुमारी ने रजत एवं 40 केजी कुमीते वर्ग में स्वर्ण पदक, 12 वर्ष बालक- 35 केजी वर्ग में करण सोय ने कांस्य पदक, 13 वर्ष बालक काता वर्ग में अंश मछुआ ने कांस्य पदक एवं आशीष कुमार सिन्हा ने भी जॉइंट कांस्य पदक, 13 वर्ष बालिका- 45 केजी वर्ग में मनीषा सरदार ने कांस्य पदक और इसी वर्ग में मिशिका गागराई ने जॉइंट कांस्य पदक, 13 वर्ष बालिका काता वर्ग में लक्ष्मी हेंब्रम ने रजत पदक एवं 13 वर्ष के – 45 केजी बालिका कुमीते वर्ग में कांस्य पदक, 13 वर्ष बालक- 50 केजी बालक वर्ग में राहुल लियांगी ने कांस्य पदक, 14 वर्ष- 50 केजी बालिका कुमीते वर्ग में कोनिका बिरूवा ने कांस्य पदक, 14 वर्ष बालिका -60 केजी कुमीते वर्ग में हेमा जामुदा ने स्वर्ण पदक, 14 वर्ष बालक- 60 केजी कुमीते वर्ग में सिद्धार्थ नंदी ने कांस्य पदक, 14-15 वर्ष बालिका काता वर्ग में श्रेसी कुंकल ने रजत पदक एवं इसी वर्ग में समृद्धि जारिका ने कांस्य पदक प्राप्त किया। 14 -15 वर्ष बालक काता वर्ग में प्रेम बिरूवा ने कांस्य पदक, 16-17 वर्ष बालिका काता वर्ग में भावनी कुमारी ने स्वर्ण पदक एवं 55 केजी बालिका कुमीते में रजत पदक जीेते।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *