पांडराशाली गांव में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर, 95 ग्रामीणों की हुई स्वास्थ्य जांच

भास्कर न्यूज | नोवामुंडी रविवार को नोवामुंडी प्रखंड अंतर्गत बड़ाजामदा क्षेत्र के पांडराशाली गांव में श्री बालाजी इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग लिमिटेड की ओर से नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में करीब 90 से 95 ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच की गई। जांच के दौरान कई मरीजों में शुगर, फाइलेरिया, दाद-खाज सहित अन्य सामान्य बीमारियों के लक्षण पाए गए। कंपनी की ओर से सभी जरूरतमंद मरीजों को नि:शुल्क दवाइयों का भी वितरण किया गया। शिविर में उपस्थित चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. आरआर मिश्रा ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए मौसम में बदलाव के कारण होने वाली बीमारियों जैसे डायरिया, फाइलेरिया, मलेरिया, डेंगू, खांसी और जुकाम से बचाव के उपाय बताए। उन्होंने स्वच्छ भोजन करने, साफ पानी पीने और अपने आसपास साफ-सफाई बनाए रखने की अपील की। इस स्वास्थ्य सेवा कार्यक्रम में डॉक्टर राजीव रंजन मिश्रा, कंपाउंडर मनीष कुमार तथा कंपनी के पदाधिकारी टुन्नू पांडे सक्रिय रूप से मौजूद रहे। सीएसआर अधिकारी अजीत कुमार श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में आयोजित इस शिविर का मुख्य उद्देश्य दूर-दराज के ग्रामीण इलाकों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना और स्वस्थ जीवन को बढ़ावा देना है। इस पहल से छोटी बीमारियों की समय पर पहचान और इलाज संभव हो पाता है, जिससे गंभीर रोगों से बचाव किया जा सकता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *