कार्यक्रम . प्रखंड प्रमुख ने कहा बुनियादी सेवाओं को सुदृढ़ करना अभियान का उद्देश्य

भास्कर न्यूज | सरायकेला प्रखंड के पांड्रा पंचायत भवन में प्रखंड प्रमुख लक्ष्मी गागराई की अध्यक्षता में संपूर्ण अभियान 2.0 के लॉन्चिंग कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर किया। इस अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। यह अभियान नीति आयोग द्वारा आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम के अंतर्गत संचालित एक राष्ट्रीय अभियान है, जो 28 जनवरी 2026 से 14 अप्रैल 2026 तक कुल तीन माह तक चलेगा। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य आकांक्षी जिलों और प्रखंडों में बुनियादी सेवाओं को सुदृढ़ करना है। इसके अंतर्गत स्वास्थ्य, पोषण, शिक्षा और पशु टीकाकरण जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में विशेष प्रयास कर निर्धारित समयावधि के भीतर संबंधित संकेतकों को शत-प्रतिशत पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है। कार्यक्रम को संबोधित प्रमुख गागराई ने कहा कि संपूर्णता अभियान 2.0 का मुख्य उद्देश्य जन स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाना, स्वास्थ्य सेवाओं तक आमजन की पहुंच में सुधार, महिला सशक्तिकरण, टिकाऊ कृषि विकल्प, उन्नत पशुपालन सहित विभिन्न विकासात्मक गतिविधियों पर विशेष फोकस करना है। उन्होंने ने सभी विभागीय पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने का निर्देश दिया तथा इस अभियान को सफल बनाने के िलए पूर्ण सहयोग देने की अपील की। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से आकांक्षी प्रखंड फेलो प्रीति सिन्हा, महिला पर्यवेक्षिका सविता सिन्हा, प्रभारी प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी अशोक महतो, प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी संजीव कुमार उपस्थित रहे। इसके अलावा प्रखंड के सभी पंचायतों के मुखिया, पंचायत समिति सदस्य, वार्ड मेंबर, ग्राम प्रधान, प्रधान अध्यापिका, सेविका, एएनएम, सहिया और जलसहिया सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि व कर्मी उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *