लुधियाना| गुजरांवाला गुरु नानक इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी, लुधियाना में बिजनेस मैनेजमेंट विभाग के तत्वावधान में केंद्रीय बजट 2026-27 पर एक अकादमिक चर्चा सत्र का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बीकॉम, बीबीए और एमबीए के छात्रों ने भाग लिया। सत्र का उद्देश्य छात्रों को बजट के विभिन्न क्षेत्रों पर प्रभाव और सरकार की नीति दिशा की गहरी समझ प्रदान करना था। कार्यक्रम की शुरुआत विभागाध्यक्ष डॉ. हरमिंदर कौर के उद्घाटन संबोधन से हुई। इसके बाद केंद्रीय बजट पर विस्तृत प्रस्तुतियां डॉ. परविंदर सिंह, डॉ. शालू सूद, डॉ. रिपुदमन कौर, प्रो. सुखप्रीत कौर, प्रो. रमनदीप कौर, प्रो. प्रिया अरोड़ा, डॉ. दामिनी छाबड़ा, प्रो. गुरलीन कौर और प्रो. नेहा एरी द्वारा दी गईं। प्रस्तुतियों में केंद्रीय बजट के प्रमुख रणनीतिक फोकस क्षेत्र, उद्योग जगत की समग्र स्थिति, रक्षा और रेलवे, रोजगार सृजन, कर सुधार, शिक्षा एवं सामाजिक क्षेत्र, कृषि, स्वास्थ्य सेवा तथा बुनियादी ढांचा और परिवहन जैसे महत्वपूर्ण विषयों को शामिल किया गया। संस्थान के निदेशक प्रो. मनजीत सिंह छाबड़ा ने बिजनेस मैनेजमेंट विभाग और फैकल्टी सदस्यों के प्रयासों की सराहना की। कार्यक्रम के समापन पर संस्थान के प्राचार्य डॉ. हरप्रीत सिंह ने केंद्रीय बजट 2026-27 का समग्र सार प्रस्तुत किया। इसके बाद प्रो. प्रिया अरोड़ा द्वारा एक इंटरेक्टिव क्विज सत्र आयोजित किया।


