खोखली के स्कूल में वार्षिकोत्सव मनाया

ग्राम पंचायत खोखली के निजी स्कूल ज्ञानोदय शिशु मंदिर में बीते रविवार को वार्षिकोत्सव का आयोजन रखा गया जिसके मुख्य अतिथि के रूप में इंजीनियर के के देवांगन उपस्थित हुए। देवांगन ने कहा बसंत पंचमी के बाद बसन्त ऋतु का आगमन होने पर जिस प्रकार से मौसम में परिवर्तन होता है और एक नई ऊर्जा और शक्ति का अनुभव होता हैं, उसी प्रकार हमें अपने जीवन में एक नई ऊर्जा,नविन सोच और शक्ति के साथ काम करना चाहिए। बच्चों के उज्जवल भविष्य के साथ शिक्षकों का आभार व्यक्त कर,स्कूल समिति के लोगों को बधाई शुभकामनाएं दीं। गांव सभी लोगों को अपने बच्चों को स्कूल भेजने और शिक्षा देने पर जोर दिया। इस प्रकार अच्छे आयोजन से बच्चे के अंदर छिपा कला को निखरता है,इस प्रकार के आयोजन निरन्तर होने चाहिए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *