नवधा रामायण ज्ञान से गांव में भक्ति का माहौल

ग्राम पंचायत तेंदुआ में 22 से 31 जनवरी तक आयोजित अखंड नवधा रामायण ज्ञान यज्ञ में पूरे गांव में भक्ति और श्रद्धा का माहौल बना रहा। आयोजन में 24 घंटे भगवान राम की महिमा का गुणगान किया गया। विभिन्न मानस मंडलियों द्वारा भगवान राम की लीलाओं और कृत्यों का विस्तृत वर्णन प्रस्तुत किए। लगभग 45 से अधिक मानस मंडलियां ग्राम में पहुंचकर कथा का प्रवचन दिए। जिसमें बेमेतरा के अलावा मुंगेली और बिलासपुर जिले की मंडलियां भी शामिल रही हैं। प्रतिदिन रात में बड़ी संख्या में भक्त कथा सुनने पहुंचे हुए थे। दूर-दराज के गांवों से मेहमान भी इस आयोजन में भाग ले रहे हैं, जिससे पूरे गांव में मेले जैसा माहौल रहा। मुख्य आकर्षण 29 जनवरी को कलश यात्रा रही। जिसमें पूरे गांव में भ्रमण कर विसर्जन किया गया। इसके बाद 1 से 9 फरवरी तक संगीत यज्ञ श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन होगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *