खरगोन जमघाट फायरिंग रेंज में चरवाहा घायल:सीने और हाथों में लगे छर्रे, 2 घंटे तक जंगल में घायल अवस्था में पड़ा रहा

खरगोन के जामघाट फायरिंग रेंज में शनिवार सुबह फायरिंग अभ्यास के दौरान एक चरवाहा गोली लगने से घायल हो गया। जिसका जिला हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। घायल चरवाहे की पहचान भूदरी गांव निवासी दयाराम डावर के रूप में हुई है। घटना सुबह करीब 10 बजे की बताई जा रही है। दयाराम अपनी बकरियां चराने जंगल गया था, तभी फायरिंग रेंज में चल रहे अभ्यास के दौरान उसे गोली के छर्रे लग गए। दयाराम के सीने और दोनों हाथों में छर्रे लगे हैं। दो घंटे तक घायल अवस्था में पड़ा रहा घटना के बाद दयाराम करीब दो घंटे तक जंगल में घायल अवस्था में पड़ा रहा। परिजनों को सूचना मिलने पर उन्होंने उसे तुरंत मंडलेश्वर अस्पताल पहुंचाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए खरगोन जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घायल ने कहा- समय का ध्यान नहीं रहा जिला अस्पताल में भर्ती दयाराम ने बताया कि वह रोज की तरह सुबह बकरियां चराने गए थे। आमतौर पर वह सुबह 9 बजे से पहले वापस आ जाते हैं, लेकिन आज समय का ध्यान नहीं रह पाया। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में फायरिंग अभ्यास को लेकर अलर्ट जारी था, लेकिन वह फायरिंग रेंज से बाहर नहीं निकल पाए। जिला अस्पताल के डॉ. गौरव पाटीदार ने बताया कि मरीज की एक्स-रे जांच की जा रही है। रिपोर्ट आने के बाद ही यह पता चल पाएगा कि शरीर में गोली है या छर्रे। फिलहाल दयाराम की स्थिति स्थिर बनी हुई है और उनका इलाज जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *