अमृतसर| स्प्रिंग डेल सीनियर स्कूल द्वारा शिक्षकों के लिए एक दिवसीय चर्चात्मक सत्र का आयोजन किया गया। “काउंसलिंग एज ए कल्चर’ शीर्षक के तहत आयोजित इस सत्र का मुख्य उद्देश्य स्कूल में काउंसलिंग को केवल एक औपचारिकता न रखकर इसे दैनिक क्लास-रूम शिक्षा का अभिन्न हिस्सा बनाना था। स्प्रिंग डेल एजुकेशनल सोसायटी के चेयरमैन साहिलजीत सिंह संधू ने बताया कि इस सत्र में गणेश कोहली (संस्थापक, आईसी3) और शिक्षा विशेषज्ञ सिमरत भुल्लर ने मुख्य वक्ता शिरकत की। 23 वर्षों का अनुभव रखने वाले कोहली ने शिक्षकों को बताया कि कैसे विद्यार्थियों को हर बदलाव और चुनौती के समय शिक्षकों के निरंतर मार्गदर्शन की आवश्यकता होती है। स्कूल के प्रिंसिपल राजीव कुमार शर्मा ने अपने संबोधन में जोर दिया कि वर्तमान समय में शिक्षा केवल किताबों तक सीमित नहीं रह सकती।


