क्लीनिकल एंड काउंसिलिंग स्किल्स पर वर्कशाप

अमृतसर| जीएनडीयू कॉलेज वेरका में ‘प्रभावी मानसिक स्वास्थ्य अभ्यास हेतु क्लीनिकल एवं काउंसलिंग स्किल्स’ विषय पर दो दिवसीय वर्कशाप करवाई। कार्यशाला का आयोजन कुलपति प्रो. करमजीत सिंह एवं डीन सीडीसी प्रो. सरोज अरोड़ा के मार्गदर्शन में किया गया। इस कार्यशाला में जीएनडीयू, एमवाईएएस, जीएनडीयू कॉलेज वेरका, खालसा कॉलेज तथा बीबीके डीएवी कॉलेज के विद्यार्थियों ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान कॉलेज की प्राचार्य पुनीत रंधावा ने अतिथियों का स्वागत किया। उद्घाटन संबोधन प्रो. सरोज अरोड़ा द्वारा किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *