श्योपुर में भाजपा ने मनाया जश्न:नगर के कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी और लड्डू बांटकर दी बधाई

दिल्ली विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 70 सीटों में से 48 सीटें जीतकर ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। श्योपुर भाजपा जिलाध्यक्ष शशांक भूषण ने इस जीत को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी का परिणाम बताया। उन्होंने कहा कि दिल्ली के लोगों ने भाजपा और मोदी जी के प्रति अपना विश्वास जताया है। उन्होंने यह भी कहा कि केजरीवाल सरकार के भ्रष्टाचार और घोटालों से त्रस्त होकर दिल्ली की जनता ने भाजपा को चुना है। जीत की खुशी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जय स्तंभ चौक श्योपुर पर जश्न मनाया। जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने एकत्रित होकर आतिशबाजी की और एक-दूसरे को लड्डू खिलाकर बधाई दी। कार्यकर्ताओं ने भाजपा की जनकल्याणकारी नीतियों को इस जीत का प्रमुख कारण बताया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *