GIS में पार्किंग के मुद्दे पर मंथन:भोपाल कमिश्नर ने ली बैठक; ट्रैफिक-एंट्री पर भी चर्चा की

भोपाल में 24 और 25 फरवरी को ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट (जीआईएस) होगी। इसमें देसी और विदेशी करीब 20 हजार मेहमान में आएंगे। राजधानी में पहली बार हो रही जीआईएस को लेकर शनिवार को भोपाल कमिश्नर संजीव सिंह ने अधिकारियों की बैठक की। जिसमें पार्किंग, ट्रैफिक और एंट्री जैसे कई मुद्दों पर मंथन किया गया। जिला पंचायत में दोपहर 12 बजे से मीटिंग शुरू हुई, जो 3 बजे तक चलती रही। कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह, नगर कमिश्नर हरेंद्र नारायण यादव, एडीएम सिद्धार्थ जैन, स्मार्ट सिटी सीईओ अंजू अरुण कुमार, जिपं सीईओ इला तिवारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी भी मौजूद थे। मीटिंग में कमिश्नर सिंह ने समिट के दौरान ट्रैफिक मैनेजमेंट, प्रवेश पास की व्यवस्था और अतिथियों के आवागमन को सुचारू बनाने की बात कहीं। उन्होंने कहा कि समिट में शामिल होने वाले सभी मेहमानों को उनके एंट्री समय और स्थान की स्पष्ट जानकारी दी जाए। ताकि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो। इसके साथ ही उन्होंने एंट्री चेकिंग पॉइंट्स, मुख्य आयोजन स्थल और यातायात प्रबंधन संबंधी तैयारियों की समीक्षा की। भोपाल में लाइटिंग करेंगे
कमिश्नर सिंह ने भोपाल के सरकारी ऑफिसों में विशेष लाइटिंग की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। जिससे समिट के दौरान शहर का वातावरण आकर्षक और सुव्यवस्थित दिखें। उन्होंने समिट में अतिथियों के सुचारू आवागमन के लिए ड्राइवरों की विशेष ट्रेनिंग आयोजित करने पर जोर दिया। जिससे वे आयोजन स्थल, होटल और पार्किंग स्थलों के रूट को समझ सकें। इसके अलावा समिट में शामिल होने वाले अतिथियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ड्यूटी पर तैनात बसों पर उनके गंतव्य होटल के नाम अंकित करने के निर्देश भी दिए गए। कमिश्नर ने आयोजन में लाइजनिंग ऑफिसर्स की ड्यूटी तय करने के निर्देश देते हुए कहा कि अनुभवी अधिकारियों को इस जिम्मेदारी के लिए चुना जाए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *