गंडई पंडरिया| गंडई क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों का जिला शिक्षा अधिकारी लालजी द्विवेदी ने निरीक्षण कर स्कूलों की गुणवत्ता व शिक्षकों, बच्चों की उपस्थिति को जाना। निरीक्षण में डीईओ ने पी एम श्री स्कूल सेजेश गंडई, हाई स्कूल लिमो, प्राथमिक ढाबा, पूर्व माध्यमिक शाला खौड़ा, प्राथमिक शाला सेतवा, दुल्लापुर संकुल ढाबा, पूर्व माध्यमिक शाला सर्राकापा संकुल कटंगी का निरीक्षण किया। जिला खैरागढ़-छुईखदान-गंडई के अंतिम छोर में लगे गांव के स्कूलों की शिक्षा गुणवत्ता के कक्षा का अवलोकन कर बच्चों को प्रश्न पूछे और बच्चों के द्वारा जवाब देने पर उन्हें अधिकारी के द्वारा शाबाशी दी। इसके साथ ही साथ शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला सर्राकापा व शासकीय प्राथमिक शाला सेतवा के कीचन गार्डन व रंगरोगन व बाहरी दिवालों पर बने प्रेरणादायक चित्रों के लिए शिक्षकों की तारीफ की। अधिकारी ने निरीक्षण के दौरान शिक्षकों और बच्चों की शत-प्रतिशत उपस्थिति के लिए शिक्षकों निर्देश दिए। साथ ही विभाग के माध्यम से बच्चों को मिलने वाले योजनाओं जैसे छात्रवृत्ति, मध्याह्न भोजन का लाभ सभी पात्र बच्चों को मिले उस पर जोर दिया।


