भीषण सड़क हादसा:तेज गति से चल रही एमआर ट्रेवल्स की बस का टायर फटा बेकाबू होकर मंदिर में घुसी,चालक समेत बारह यात्री घायल

बाड़मेर-चौहटन मार्ग पर सोमवार की शाम भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां निंबड़ी माताजी मंदिर से पहले तेज गति से आ रही एमआर ट्रेवल्स की बस का अगला टायर अचानक फट गया, जिससे बस अनियंत्रित होकर मंदिर की दीवार तोड़ते हुए भीतर जा घुसी। हादसे में चालक सहित करीब एक दर्जन लोग घायल हुए हैं। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक केबिन में ही फंस गया। लगभग आधे घंटे की मशक्कत के बाद केबिन में फंसे चालक को बाहर निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सोमवार की शाम को एमआर ट्रेवल्स की बस बाड़मेर से चौहटन जा रही थी। तेज स्पीड में चल रही बस निंबड़ी मंदिर के समीप पहुंचते ही आगे का टायर तेज धमाके के साथ फट गया। स्पीड अधिक होने के कारण बेकाबू बस सड़क किनारे स्थित मंदिर की पक्की दीवार को तोड़ते हुए परिसर में घुस गई। हादसे के बाद यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। >30 सितंबर 2025: बागुंडी के पास एमआर ट्रेवल्स की बस और कार की टक्कर। इस हादसे में बालोतरा एक दंपती और उनके पुत्र की घटना स्थल पर ही मौत। >3 जुलाई 2025: एमआर ट्रेवल्स की जोधपुर से बाड़मेर आ रही बस में बस स्टाफ द्वारा युवती के साथ अभद्रता। युवती के भाई ने विरोध किया तो मारपीट की कोशिश की। धमाके की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण और राहगीर तुरंत मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों ने बस की खिड़कियों और पिछले हिस्से से घायलों को बाहर निकालना शुरू किया। बस चालक स्टीयरिंग और सीट के बीच बुरी तरह फंस गया। ग्रामीणों और पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला। मौके पर मौजूद निजी वाहनों और एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। सदर पुलिस बस को क्रेन की मदद से हटवाकर यातायात सुचारू किया। बस हादसे में रमेश पुत्र गुमानाराम निवासी गागरिया, मोडाराम पुत्र हेराजराम निवासी हुडो का तला, गिरधारीराम पुत्र कुंभाराम निवासी बाछड़ाऊ, भलमती पत्नी प्रकाश विश्नोई निवासी विष्णु कॉलोनी, जगुराम पुत्र खेताराम निवासी सांवलोर, श्रीराम पुत्र जुंझाराम निवासी बीजासर, हीराराम पुत्र रुखमणाराम निवासी बीजासर, जसोदा पत्नी पदमाराम निवासी चाडार, पीराराम पुत्र ताराराम निवासी सावा, महेश पुत्र मालाराम निवासी चाडार, पारुदेवी पत्नी मालाराम निवासी चाडार और बस चालक आदूराम पुत्र देवाराम निवासी खारावाला घायल हो गए। घायलों को निजी और एंबुलेंस से बाड़मेर के जिला अस्पताल पहुंचाया गया। गंभीर घायल बस चालक आदूराम को जोधपुर रेफर किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *