पिंजरे में शिकारी… कडियाणा में कई मवेशियों के शिकार कर चुका

ब्यावर |ग्राम पंचायत आसन के कडियप्पा गांव में पिछले कई दिनों से मवेशियों का शिकार कर रहा पैंथर आखिरकार वन विभाग के पिंजरे में आ गया। ग्रामीणों में पैंथर के खौफ को देखकर प्रधान और उप प्रधान ने इसकी जानकारी वन विभाग को दी। इस पर रावली रेंज के वनपाल बहादुर सिंह ने पिंजरा लगाया। ​वनरक्षक प्रसमजीत सिंह शक्तावत के सुपरविजन में टीम ने निगरानी रखी। पिंजरा लगाने के मात्र दो दिन बाद ही पैंथर उसमें कैद हो गया। वन विभाग पैंथर को सुरक्षित स्थान पर छोड़ने की तैयारी कर रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *