पूर्व मंत्री भड़ाना का निधन, 6 माह से कैंसर से पीड़ित थे

अलवर| पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं थानागाजी विधानसभा क्षेत्र से दो बार भाजपा विधायक रहे हेमसिंह भड़ाना का सोमवार सुबह निधन हो गया। वे 59 वर्ष के थे और पिछले करीब 6 माह से कैंसर से पीड़ित थे। सोमवार सुबह अचानक तबीयत बिगड़ने पर परिजन उन्हें हरीश हॉस्पिटल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद सुबह 7 बजे उन्हें मृत घोषित कर दिया। अंतिम संस्कार सोमवार दोपहर पैतृक गांव किशनगढ़बास क्षेत्र के भगेरी कलां में किया। छात्र राजनीति से राजनीतिक सफर की शुरुआत करने वाले भड़ाना थानागाजी से दो बार भाजपा विधायक चुने गए। वे वसुंधरा राजे सरकार में राज्य मंत्री भी रहे। हाल ही में ब्रेन हेमरेज के चलते उन्हें गुरुग्राम के फोर्टिस हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था, जहां 15 दिन तक इलाज चला। पांच दिन पहले ही उन्हें घर लाया गया था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *