फतेहपुर में 14 से 21 तक श्रीमद् भागवत कथा

फतेहपुर| फतेहपुर प्रखंड क्षेत्र के नदी धाम में आगामी 14 फरवरी से 21 फरवरी तक श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान महायज्ञ का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन शिव समिति नदी धाम, फतेहपुर की ओर से किया जा रहा है। महायज्ञ में अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कथा वाचक आचार्य बाल व्यास पंडित विवेक महाराज, चित्रकूट धाम से पधारकर श्रद्धालुओं को भागवत कथा का रसपान कराएंगे। कार्यक्रम की शुरुआत 14 फरवरी को भव्य कलश शोभायात्रा के साथ होगी। इसके बाद प्रतिदिन श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा। महायज्ञ का समापन 21 फरवरी को हवन-यज्ञ एवं पूर्णाहुति के साथ किया जाएगा। कथा आयोजन को लेकर क्षेत्र में भगवत प्रेमियों के बीच उत्साह का माहौल है। आयोजन समिति ने अधिक से अधिक श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में भाग लेकर पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *