एआई और आर-स्टूडियो के जरिए रिसर्च को लेकर वर्कशॉप आयोजित

भास्कर न्यूज | जालंधर लाडोवाली रोड स्थित गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी कॉलेज में दो दिनों की विशेष वर्कशॉप का आयोजन किया। यह कार्यक्रम शोध करने वाले छात्रों को डेटा एनालिटिक्स, नई खोज, रिसर्च और वेब डेवलपमेंट जैसी आधुनिक तकनीकों को सिखाने के लिए रखा गया था। यह आयोजन यूनिवर्सिटी के वाइस-चांसलर प्रो. करमजीत सिंह और डीन प्रो. सरोज बाला की देखरेख में हुआ। इस कार्यक्रम में चीफ गेस्ट डॉ. बूटा सिंह थे। उन्होंने कहा अच्छी शिक्षा के साथ-साथ तकनीकी ज्ञान और रिसर्च पर ध्यान देना बहुत जरूरी है। इस वर्कशॉप में कॉलेज इंचार्ज डॉ. आशीष अरोड़ा ने विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ाया। डीएवी यूनिवर्सिटी से डॉ. संदीप विज, मोटिवेशनल स्पीकर चरण कमल, प्रो. एम.जे. कालड़ा, रामगढ़िया कॉलेज से प्रो. तजिंदर सिंह ढिल्लों, जीएनडीयू से डॉ. इजाज अहमद गनई और डॉ. पूजा भसीन शामिल रहे। डॉ. आशीष अरोड़ा और डॉ. नेहा मोंगा ने “इनोवेशन: क्लासरूम से यूनिकॉर्न तक” विषय पर सत्र संभाला, वहीं डॉ. मनदीप कौर और डॉ. सोनिया कुंदरा ने आर-स्टूडियो के जरिए रिसर्च के तरीकों के बारे में बताया। इसके साथ ही, डॉ. परविंदर कौर ढिल्लों ने वेब डेवलपमेंट की जानकारी दी और कोडिंग में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के इस्तेमाल के बारे में भी विस्तार से समझाया। इस दौरान कॉलेज का पूरा स्टाफ और भारी संख्या में विद्यार्थी मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *