जालंधर | सहयोग वेलफेयर सोसायटी की ओर से ऑक्सफोर्ड हॉस्पिटल में पहला रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। इसमें कुल 53 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। कार्यक्रम में डॉ. गुरबीर सिंह गिल, दविंदर कालिया, लकी संधू और रविंदर संधू विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस मौके पर संस्था के अध्यक्ष अरुण कालिया, महासचिव राघव मेहता और कैशियर राजविंदर छाबड़ा की टीम भी मौजूद रही।


