मां त्रिपुरमालिनी चालीसा का किया पाठ , झूमे भक्तजन

भास्कर न्यूज | जालंधर सिद्ध शक्तिपीठ विश्वमुखी मां त्रिपुरमालिनी जी के मासिक सामूहिक चालीसा पाठ का आयोजन प्राचीन शिव मंदिर, दोमोरिया पुल में श्रद्धाभाव से किया गया।‌ यहां सिद्ध शक्तिपीठ विश्वमुखी मां त्रिपुरमालिनी दरबार प्राण प्रतिष्ठित किया गया है। मां त्रिपुरमालिनी परिवार के सभी सदस्यों ने लगातार 11 बार विश्व विख्यात अमर भजन लेखक बलबीर निर्दोष जी द्वारा रचित मां त्रिपुरमालिनी चालीसा का संगीतमय पाठ किया। उसके उपरांत प्रख्यात धार्मिक गायक राज कुमार सहगल एवं महंत अजय राजन ने शिव अमृतवाणी का संगीतमय पाठ किया। उन्होंने माता रानी की भेंटों की ऐसी तान छेड़ी कि सभी उपस्थिति भक्त मंत्रमुग्ध हो गए। महामाई की अरदास के बाद मंगल आरती की गई और प्रसाद वितरित किया गया। इस मौके श्री देवी तालाब मंदिर प्रबंधक कमेटी के महासचिव राजेश विज, प्राचीन शिव मंदिर प्रबंधक कमेटी के प्रधान यादव खोसला, दीपक झांजी, जगमोहन सिंह खोसला, गुरचरण बजाज, रमेश सहदेव, गोविंद खोसला, विनय आर्या, रविंदर लांबा, ब्रिज प्रभाकर, कुनाल शर्मा, मनीष रेहान, विनय नैय्यर, मानव बजाज, विनय अरोड़ा व अन्य मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *