भास्कर न्यूज | जालंधर ब्रह्माकुमारीज गीता पाठशाला न्यू गोबिंद नगर बस्ती गुजां की तरफ से महाशिवरात्रि को समर्पित अड्डा बस्ती गुजां में एक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस प्रदर्शनी में बीके भाई बहनों द्वारा आने वाले जिज्ञासुओं को महाशिवरात्रि के महत्व के साथ साथ आत्मा और परमपिता परमात्मा शिव एवं सृष्टि चक्कर के बारे में ज्ञान दिया। इस अवसर पर बीके मीनू, प्रिया, पल्लवी, रजनी, शारदा, कोमल, किरण, अरुणा, बीके मोहिन्दरपाल, सिद्धार्थ, जनकराज एवं डॉ. आरएल बस्सन उपस्थित रहे।


