एमसीबी जिले के ब्लॉक खड़गवां में खेल एवं युवा कल्याण विभाग के निर्देशानुसार आयोजित सरगुजा ओलंपिक 2025-26 की ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता मिनी स्टेडियम में संपन्न हुआ। समापन समारोह के मुख्य अतिथि स्वास्थ्यमंत्री श्याम बिहारी जायसवाल रहे। कार्यक्रम में चिरमिरी नगर निगम के महापौर राम नरेश राय, जनपद उपाध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह, खड़गवां सरपंच सुखित लाल अगरिया, जनपद सदस्य अजय सिंह समेत एसडीएम विजेंद्र सारथी, जनपद सीईओ रूपेश बंजारे, बीईओ आरएन मिश्रा, विशेष सहायक बीईओ विजय पाण्डेय और प्रदेश कार्यसमिति सदस्य धनंजय पाण्डेय उपस्थिति रहे। प्रतियोगिता में कबड्डी जूनियर बालक वर्ग में बरदर विजेता और खड़गवां उपविजेता रहा। कबड्डी सीनियर बालक वर्ग में भी बरदर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि उधनापुर उपविजेता रहा। बालिका सीनियर कबड्डी में खड़गवां विजेता और बेलकामार उपविजेता बना। खो-खो बालक जूनियर में पोड़ीडीह विजेता और खड़गवां उपविजेता रहा। वहीं खो-खो बालिका जूनियर में पोड़ीडीह विजेता और बरदर उपविजेता रही। फुटबॉल प्रतियोगिता में डोमनहिल ने विजेता बनकर उत्कृष्ट खेल कौशल का प्रदर्शन किया, जबकि हल्दीबाड़ी उपविजेता रही। समापन अवसर पर सभी विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को अतिथियों ने पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। स्वास्थ्यमंत्री जायसवाल ने कहा कि सरगुजा ओलंपिक ग्रामीण और आदिवासी अंचलों की खेल प्रतिभाओं को आगे लाने का सशक्त मंच है।


