निगम ने बकायेदारों के पानी के कनेक्शन काटे, 1.66 लाख रुपए की रिकवरी की

भास्कर न्यूज | जालंधर नगर निगम ने पानी सीवरेज के बकाया बिल न देने व प्रॉपर्टी टैक्स का बकाया न देने वालों पर शिकंजा कसा है। सोमवार को निगम की टीम ने संजय गांधी नगर इलाके में दबिश दी। इस दौरान उन उपभोक्ताओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई, जिन्होंने बार-बार चेतावनी के बावजूद अपने बिलों का भुगतान नहीं किया था। टीम ने मौके पर 4 उपभोक्ताओं के पानी के कनेक्शन काट दिए, जबकि बकाया जमा करवाने वालों से 1.66 लाख की रिकवरी की गई है। कार्रवाई मेयर वनीत धीर और निगम कमिश्नर संदीप ऋषि निर्देशों पर अमल में लाई गई। अभियान की मॉनिटरिंग जॉइंट कमिश्नर डॉ. सुमनदीप कौर कर रही हैं। दूसरी तरफ नगर निगम ने कपूरथला रोड पर प्रॉपर्टी टैक्स के 5 बकायेदारों पर एक्शन लिया है। बकायेदारों के परिसर सील कर दिए। पानी का बिल न देने पर संजय गांधी नगर में पानी के कनेक्शन काटती निगम टीम। कार्रवाई के दौरान कई लोगों से बकाया भी वसूला गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *