झांसी में किडनैप के बाद युवक की हत्या:हाईवे किनारे मिली लाश; 3 दिन पहले घर के सामने से ले गए थे

झांसी में अपहरण के बाद युवक की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। 3 दिन पहले 4 बदमाश जबरन उसे कार में डालकर ले गए। पुलिस उनकी तलाश करती रही। शनिवार को शहर से 30 किलोमीटर दूर हाईवे किनारे उसकी लाश मिली। एक चरवाहे ने उसकी लाश देखी तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। परिजनों ने मॉर्च्युरी पहुंचकर हंगामा कर रहे हैं। उनका आरोप है कि पुलिस ने ठीक से कार्रवाई नहीं की। 3 दिन में पुलिस बदमाशों को नहीं ढूंढ पाई। हंगामे की जानकारी मिलते ही पुलिस विभाग के अधिकारी भी वहां पहुंचे। अफसरों के समझाने के बाद परिजन पोस्टमॉर्टम के लिए राजी हुए। मामला रक्सा थाना क्षेत्र के राजापुर गांव का है। अब पढ़िए पूरा मामला… बदमाश घर के बाहर से उठाकर ले गए
नंदकिशोर अहिरवार (40) रक्सा के राजापुर गांव का रहने वाला था। उसके साले हरिनिवास ने बताया कि मेरे जीजा नंदकिशोर राजमिस्त्री थे। इमलिया गांव में काम चल रहा था। 5 फरवरी की शाम 6:30 बजे वह बाइक से घर लौटे और बाइक अंदर रखने लगे। तभी लाल रंग की कार से तीन-चार बदमाश आए। उन्होंने जीजा को जबरदस्ती कार में बैठाया और अपने साथ ले गए थे। पत्नी लक्ष्मी ने नंदकिशोर के बड़े भाई बालकिशन, उसके बेटे अजय और छोटू यादव पर शक जताया। उनके खिलाफ मामला दर्ज कराया। गमछा से गला घोंटा, मारपीट भी की
साले ने बताया कि 3 दिन से हम लोग पुलिस के साथ जीजा की तलाश में जुटे थे। लेकिन पुलिस न तो बदमाशों को ढूंढ़ पाई और न ही जीजा का पता लगा पाई। उल्टा हम लोगों से ही उल्टे-सीधे सवाल पूछते रहे। आज बबीना टोल से आगे एक व्यक्ति जानवर चरा रहा था। तभी उसे हाईवे किनारे एक व्यक्ति की लाश नजर आई। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। हम लोग सूचना पाकर बबीना सीएचसी पहुंचे तो लाश की पहचान की। जीजा नंदकिशोर के गले में गमछा बंधा था। पूरे शरीर पर चोट के निशान थे। बदमाशों ने गमछे से गला घोंटकर मारा है। इसके बाद पुलिस शव लेकर मेडिकल कॉलेज की मॉर्च्युरी में पहुंची। यहां पर परिजनों ने कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। सगे भाई पर आरोप, जांच में जुटी पुलिस
साले का आरोप है कि नंदकिशोर समेत 5 भाइयों पर करीब 35 बीघा जमीन थी। बड़े भाई बालकिशन ने अपने हिस्से की जमीन बेच थी। अब वो 4 भाइयों के हिस्से में से जमीन मांग रहे थे। जबकि कोई उनको जमीन नहीं देना चाहता था। करीब 6 साल से विवाद चल रहा था। 2 भाई अशोक और दिनेश की पहले ही मौत हो चुकी है। रक्सा थानाध्यक्ष परमेंद्र सिंह ने बताया कि अपहरण के बाद नंदकिशोर की हत्या की गई है। बदमाशों की तलाश की जा रही है। ———————— ये भी पढ़ें: शादी के 12 घंटे बाद दूल्हे की मौत:बरेली में कार ट्रक में घुसी; खबर सुनकर दुल्हन बेहोश होकर गिरी बरेली में शादी के 12 घंटे बाद सड़क हादसे में दूल्हे की मौत हो गई। वह दोस्तों और रिश्तेदार के साथ मिठाई लेने जा रहा था। ढाबे के पास खड़े ट्रक से उनकी कार टकरा गई। कार में बैठे 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही शादी वाले घर में मातम छा गया। दुल्हन बेसुध होकर जमीन पर गिर पड़ी। दूल्हे की मां का रो-रोकर बुरा हाल है। हादसा इज्जतनगर थाना क्षेत्र में हुआ। (पढ़ें पूरी खबर)

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *