चतरा में डेढ़ महीने में लक्ष्य का 59% खरीदी गई धान

चतरा| जिले में इस खरीफ सीजन में धान खरीदारी ने अब रफ्तार पकड़ ली है। बीते करीब डेढ़ महीने के भीतर जिले में अब तक 88 हजार 950 क्विंटल धान की खरीदारी की जा चुकी है, जो तय लक्ष्य का लगभग 59 प्रतिशत है। जानकारी के अनुसार जिले को इस वर्ष 1.5 लाख क्विंटल धान खरीदारी का लक्ष्य मिला है। इसके विरुद्ध अब तक 1910 किसानों से 88 हजार 950 क्विंटल धान खरीदा गया है। प्रशासन और एजेंसियों के समन्वय से खरीद केंद्रों पर व्यवस्था पहले की तुलना में अधिक सुचारू होती नजर आ रही है, जिससे किसानों का भरोसा बढ़ा है। धान खरीदारी के साथ-साथ भुगतान की प्रक्रिया भी जारी है। अब तक 1474 किसानों को 17 करोड़ 55 लाख 83 हजार 378 रुपये का भुगतान किया जा चुका है। वहीं, 436 किसानों का 4 करोड़ 23 लाख 44 हजार 104 रुपये का भुगतान अभी बकाया है। अधिकारियों के अनुसार बकाया राशि का भुगतान भी चरणबद्ध तरीके से जल्द पूरा कर लिया जाएगा। 30635 क्विंटल धान मिलों को भेजा गया जिले में इस सीजन के लिए कुल 17,065 किसानों का निबंधन किया गया है। इनमें से 6682 किसानों को धान बेचने के लिए एसएमएस भेजा गया, समय पर सूचना मिल रही है, अब तक 30,635 क्विंटल धान राइस मिलों को भेजा जा चुका है, जिससे गोदामों पर दबाव कम हुआ है

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *